बॉयफ्रेंड और बेटी संग फ्रेंड की शादी में पहुंची सुष्मिता, दिखा रॉयल अंदाज

1/24/2019 6:45:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंची। इस दौरान उनके साथ बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटी अलीशा भी नजर आईं। सुष्मिता ने बेटी और बॉयफ्रेंड संग मुस्कुराते हुए पोज दिए। 

हाल ही में अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुष्मिता पिंक कलर की आउटफिट पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

वहीं, रोहमन व्हाइट शर्ट और लाइट ग्रीन कलर के सूट पहने कूल अंदाज में दिख रहे हैं। सुष्मिता और रोहमन एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ने दुल्हन के साथ तस्वीर भी क्लिक कराई। इस क्रिश्चियन वेडिंग में सुष्मिता और उनकी बेटी रॉयल अंदाज में दिखीं। 

जगजाहिर किया अपना रिश्ता 

सुष्मिता और रोहमन ने कभी भी अपने रिश्ते हो नहीं छुपाया है। उन्होंने तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर हमेशा अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने जाहिर किया है।

दोनों को अक्सर हर इवेंट में हाथ में हाथ डाले देखा जाता है। बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन की उम्र में तकरीबन 15 साल का अंतर है।

इसके बावजूद इन दोनों के प्यारा में कही कमी महसूस नहीं होती है। इस कपल की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखकर लगता है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

बता दें कि 42 साल की सुष्मिता अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अपने दमदार फिजिक्स से सुष्मिता कई लड़कियों और लड़कों को टक्कर देती नजर आती हैं। उनके लुक और स्टाइल के लोग दीवाने हैं। सुष्मिता को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए लोग बेताब हैं।

 

Neha