इंडस्ट्री के ये टाॅप स्टार्स रह चुके हैं लिव-इन में, किसी ने रचाई शादी तो किसी ने तोड़ा रिश्ता

8/5/2020 6:13:42 PM

मुंबई: पश्च‍िमी कल्चर को फॉलो करते हुए भारत में भी लिव-इन रिलेशनश‍िप आम हो गया है। मेट्रो सिटीज में कई लोग शादी से पहले लिव-इन में रहते हैं। जहां कुछ लोगों ने लिव-इन रिलेशन के बाद शादी कर ली तो वहीं कुछ अलग भी हो गए। बॉलीवुड स्टार्स में भी यह काफी आम बात हो गई है। आइए जानें उन बॉलीवुड कपल्स के बारे में जो शादी से पहले लिव-इन रिलेशन में रह चुके हैं-----


जॉन अब्राहम- बिपाशा बसु

जॉन और बिपाशा के अफेयर की खबरें एक समय में बहुत ज्यादा चर्चा में थी। दोनों ने इस बात को पब्ल‍िकली भी कई बार एक्सेप्ट किया है। वे दोनों 9 साल तक लिव-इन रिलेशनश‍िप में रहे थे। लेक‍िन इतने लंबे रिलेशन के बावजूद दोनों ने अपना रास्ता अलग कर लिया। अब जॉन, प्रिया रुचांल के साथ और बिपाशा, करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।

सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी लिव-इन रिलेशनश‍िप में थे। हालांकि एक्टर के सुसाइड से पहले रिया ने उनका घर छोड़ दिया था और वे अपनी घर श‍िफ्ट हो गई थीं। हाल ही में पुलिस से पूछताछ पर रिया ने सुशांत संग लिव-इन में रहने की बात कुबूल की है।


 

रणबीर कपूर-कटरीना कैफ

वैसे तो रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के लिव-इन रिलेशनश‍िप पर कभी कोई ऑफिश‍ियल स्टेटमेंट नहीं आया, पर दोनों को कई बार एक साथ घर से बाहर निकलते देखा गया। जब उनके लिव-इन की खबरों के बाद उनकी शादी की चर्चा होने लगी तो कपल ने ब्रेकअप की खबर से लोगों को चौंका दिया था।

 


 

सोहा अली खान- कुणाल खेमू

सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी लिव-इन रिलेशनश‍िप में रहे चुके हैं। एक इंटरव्यू में सोहा ने कहा था- 'हम लिव-इन रिलेशनश‍िप को एंडोर्स नहीं करते पर शादी से पहले यह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है'। वहीं कुणाल ने भी कहा था कि लिव-इन रिलेशन अपने पार्टनर को समझने के लिए अच्छा रहा था।

 


 

सैफ अली खान-करीना कपूर खान

सैफ अली खान और करीना कपूर के अफेयर ने खूब सुर्ख‍ियां बटोरी हैं। लेक‍िन क्या आपको पता है दोनों शादी से पहले लिव-इन रिलेशनश‍िप में थे। करीना ने एक बार इस पर स्टेटमेंट भी दिया था- 'मैंने लिव-इन फॉर्मूला को ट्राई और टेस्ट किया है और अब मैं पर्सनली इसे मॉर्डन इंड‍ियन कपल्स के लिए एंडोर्स भी कर सकती हूं। लिव-इन मॉर्डन इंड‍िया की रियलिटी है'


आमिर खान- किरण राव


आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव भी लिव-इन में रह चुके हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि शादी से पहले वे दोनों डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशनश‍िप में थे।

 

Smita Sharma