सुसाइड से एक दिन पहले सुशांत ने देर रात की थी पार्टी, अपार्टमेंट में मौजूद था एक नामी नेता का बेटा

7/31/2020 9:47:59 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपबत के निधन को डेढ महीना का समय हो गया है। इतना समय बीतने के बाद भी मुंबई पुलिस के हाथों में था। इस दौरान मुंबई पुलिस ने 40 से अधिक लोगों से पूछताछ की। वहीं अब इस मामले में बिहार की पटना पुलिस आगे आई। जहां सुशांत के पिता केके सिंह से दो दिन पहले एक्टर की गर्लफ्रेंड रेहा के खिलाफ केस दर्ज करवाया। वहीं अब इस मामले में रोजाना नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल में इस मामले में एक और खुलासा हुआ है जिसके मुताबिक, सुशांत की मौत के एक रात पहले उनके घर पर हुई पार्टी में एक बड़ा नाम भी मौजूद था। सूत्रों के मुताबिक सुशांत ने सुसाइड से पहले एक पार्टी रखी थी।  टाइम्स नाऊ के मुताबिक, एक राजनेता जो मंत्री भी हैं, उनका बेटा भी उसी अपार्टमेंट था। इस दौरान बिल्डिंग के सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे।

इतना ही नहीं इस सूत्रों के मुताबिक सुशांत की इस पार्टी में बहस भी हुई थी, जिसके बाद वह ये पार्टी छोड़कर चले गए थे। ऐसे में संभावना है कि मुंबई पुलिस इस मामले में राजनेता को बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं सुशांत इस पार्टी के बाद ऑनलाइन गेम भी खेल रहे थे।  

बता दें कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रेहा चक्रवर्ती समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी एफआईआर में आत्महत्या के लिए उकसाने और रुपयों में धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में रेहा ने अपनी याचिका में कहा है कि वह सुशांत की आत्महत्या की जिम्मेदार नहीं है।

केस को मुंबई पुलिस को ट्रांसफर करने पर रेहा ने कहा है कि सीआरपीसी की धारा 177 के मुताबिक आपराधिक मामले की जांच और सुनवाई केवल वहीं हो सकती है, जहां अपराध हुआ हो। इतना ही नहीं रेहा ने अपने दावे में कहा है कि सुशांत की पीछे कुछ ताकतवर लोग हैं, जो उन्हें मुझे फंसाने के लिए भड़का रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को संपर्क किया जा रहा है जो मेरे खिलाफ गवाही दें। 


 

Smita Sharma