SSR Suicide Case: भंसाली-शेखर कपूर के बाद अब सलमान की एक्स-मैनेजर से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ

7/11/2020 11:43:55 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस हर उन कड़ियों को जोड़ने की कोशिश में जुटी हुई है, जिससे एक्टर से सुसाइड की पहली सुलझ सके। यही कारण है कि अह मुंबई पुलिस ने जांच की रफ्तार और तेज़ कर दी है।

पुलिस अभी तक निर्देशक शेखर कपूर समेत 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं केस की ताजा अपडेट ये है किइस केस के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने हाई-प्रोफाइल सेलीब्रिटी मैनेजर रेश्मा शेट्टी से भी पूछताछ की है और उनका बयान दर्ज किया है। खास बात ये है कि  रेश्मा शेट्टी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक्स एक्स-मैनेजर रह चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने रेश्मा शेट्टी को उनका बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था। यह पूछताछ लगभग 4 से 5 घंटे तक चली थी। हांलाकि रेश्मा शेट्टी से पुलिस ने किस तरह के सवाल पूछे और अपने बयान में उन्होंने क्या कुछ खुलासे किए हैं इसकी डिटेल फिलहाल पता नहीं चल पाई है।

जानकारी के लिए बता दें कि रेश्मा शेट्टी लंबे संय तक सलमान खान की मैनेजर रह चुकी हैं। सलमान को सुपरस्टार का खिताब दिलवाने में रेश्मा शेट्टी का बड़ा हाथ रहा है। वह उस दौरान उनके अकाउंट्स भी हैंडल करती थीं। हालांकि सलमान के साथ विवादों के चलते उनके जोड़ी टूट गई थी। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह तक दावा किया गया था अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्मों की ऑनस्क्रीन भिंडत करवाने के पीछे रेश्मा शेट्टी ही जिम्मेदार रही हैं। रेश्मा शेट्टी बॉलीवुड में जाना पहचाना नाम है। वह सुपरस्टार अक्षय कुमार की मैनेजर भी रह चुकी हैं।

रेश्मा शेट्टी से पहले पुलिस ने फिल्म निर्देशक शेखर कपूर से भी पूछताछ की थी। मुंबई में मौजूद ना होने की वजह से शेयर कपूर ने अपना बयान ईमेल के जरिए मुंबई पुलिस को अपना बयान भेजा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपने ईमेल में शेखर कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में, फिल्म 'पानी' किस वजह से बन्द हुई और यशराज फिल्मस के मालिकआदित्य चोपड़ा से इस फिल्म को बनाने को लेकर क्या कुछ बातचीत हुई थी ये बताया था। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म पानी बंंद होने के बाद सुशांत बुरी तरह टूट गए थे। 

Smita Sharma