सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला: झारखंड कोर्ट में दर्ज हुआ सलमान-शाहरुख समेत इन 6 लोगों पर मुकदमा

6/22/2020 9:39:23 AM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइज ने पूरी बाॅलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। एक्टर के सुसाइड करने के पीछे इंडस्ट्री मं फैले भाई-भतीजावाद को जोड़कर देखा जा रहा है।  एक्टर के निधन के बाद मुंबई पुलिस गहराई से मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस दिवंगत एक्टर के करीबी लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सुशांत के निधन को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर आ रही हैं।

वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के जमशेदपुर कोर्ट में एक्टर सलमान खान, शाहरुख खान सहित 6 लोगों पर शनिवार को मुकदमा दायर किया गया। यह मुकदमा क्षत्रिय महासभा की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विद्या सिंह ने दायर किया। शनिवार को मुकदमे की प्रति को अदालत के ड्रॉप बाक्स में डाला गया। सोमवार को ड्रॉप बाक्स से निकलने के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत लिया जाएगा और उसपर शिकायतवाद संख्या दर्ज होगी।

इससे पहले इस तरह का एक मुकदमा बिहार में भी दर्ज कराया गया था। इस शिकायतवाद में फिल्म एक्टरता सलमान खान, शाखरुख खान, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट,करण जौहर, एकता कपूर, अभिनेत्री आलिया भट्ट को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले इस तरह का एक मुकदमा मुजफ्फरपुर और पटना में भी दर्ज कराया गया था। 

सुशांत ने 14 जून को अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। उनके सुसाइड की खबर सुन उनके फैंस और परिवार वाले सदमे में आ गए थे। करियर की बात करें तो सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत किस देश में है मेरा दिल से की थी। हालांकि उन्हें असल पहचान एकता के सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली थी। सुशांत ने फिल्म काई पो छे से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह एम.एस धोनी, केदारनाथ, छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए थे। 
 

Smita Sharma