सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामला: मुजफ्फरपुर कोर्ट में करण-सलमान समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
6/17/2020 12:43:35 PM
मुंबई: बाॅलीवुड सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड का मामला तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है। सुशांत की मौत के बाद ये खुलासा हुआ कि वह 6 महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इसके साथ ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर भी बवाल मच गया है। सुशांत के सुसाइड को लेकर नेपोटिज्म भी बवाल उठा है। सुशांत के सुसाइड को नेपोटिज्म से जोड़ कर देखा जा रहा है।
ऐसे में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक यह केस सुधीर कुमार ओझा नाम के एक एडवोकेट ने किया है। संजय लीला भंसाली, करण जौहर, सलमान खान और एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 504 और 506 में केस दर्ज करवाया है।
सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद बी-टाउन में शोक की लहर दौड़ गई थी। हर किसी के जहन में एक ही सवाल गूंज रहा है कि हमेशा मुस्कुराने वाले सुशांत ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।