सुशांत सुसाइड केस में अपने खिलाफ बिहार में FIR दर्ज होने पर दुखीं एकता, कहा-''आप सबका थैंक्यू!
6/17/2020 4:51:59 PM
मुंबई: बाॅलीवुड सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को लेकर नेपोटिज्म से जोड़ कर देखा जा रहा है। ऐसे में करण जौहर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान, एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह केस सुधीर कुमार ओझा नाम के एक एडवोकेट ने किया है। संजय लीला भंसाली, करण जौहर, सलमान खान और एकता कपूर समेत 8 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 504 और 506 में केस दर्ज करवाया है।
वहीं अब इस मामने पर एकता का बयान सामने आया है। एकता अपना नाम यूं खींचे जाने से बेहद खफा हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक अखबार द्वारा छापे आर्टिकल का स्क्रीनशाॅट नाराजगी जताई। इसके साथ उन्होंने लिखा-'सुशी (सुशांत सिंह राजपूत) को कास्ट न करने को लेकर मेरे खिलाफ केस करने के लिए शुक्रिया।
वह भी तब जबकि मैंने ही उन्हें लॉन्च किया था। उन्होंने कहा ऐसी घुमावदार थिअरी को देखकर कितनी दुखी हूं। प्लीज सुशांत के फ्रेंड और परिवालों को शांति से उनके जाने का दुख मनाने दो। सच जल्द ही बाहर आ जाएगा। इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं होता।'
'पवित्र रिश्ता' से किया था सुशांत को लाॅन्च
एकता कपूर ने ही सुशांत सिंह राजपूत को सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से एक्टिंग में ब्रेक दिया था। एकता की सुशांत पर नजर पृथ्वी कैफे में पड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने सुशांत को 'पवित्र रिश्ता' का लीड हीरो मान लिया था। सुशांत ने देखते ही देखते 'मानव' बन लोगों के दिलों पर राज करने लगे। कुछ दिनों पहले जब इस शो ने 11 साल पूरे किए तो उस मौके पर एकता ने बताया था कि कैसे सुशांत को लीड हीरो के रूप में कास्ट करने के लिए उन्हें चैनल से लड़ना पड़ा था।