सुशांत की बहन श्वेता ने फैमिली संग मनाई जन्माष्टमी, प्रियंका सिंह ने शेयर किया कृष्ण भक्ति में लीन दिवंगत भाई का वीडियो

8/31/2021 4:41:29 PM

मुंबई. 30 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। सारे भक्त कृष्ण के रंग में रंगे नजर आए। बॉलीवुड स्टार्स ने भी कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। सुशांत की बहनें प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति ने भी जन्माष्टमी सेलीब्रेट की। इस दौरान दो बहनें भाई की याद में डूबी नजर आई। प्रियंका ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही है।


वीडियो में सुशांत कान्हा की भक्ति में डूबे कृष्ण भजन गा रहे हैं। यह वीडियो जनवरी साल 2020 का है जब सुशांत अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए बहनों के पास चंडीगढ़ गए थे। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ये सभी भाई-बहनें मिलकर मां के साथ कृष्ण भक्ति में डूबकर भजन-कीर्तन किया करते थे।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Singh (@psthegoner)

ढोलक रूबी दी बजाती थीं, झांझ पर भाई यानि सुशांत बजाते थे, और शंख बजाने की जिम्मेदारी गुड़िया यानि श्वेता की हुआ करती थी। उन दिनों को याद कर प्रियंका अपने बचपन की यादों में खो गई। 


वहीं श्वेता सिंह कीर्ति ने परिवार के साथ अमेरिका में जन्माष्टमी मनाई। श्वेता ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में श्वेता के साथ उनके दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। सामने टेबल पर लड्डू गोपाल विराजमान हैं। भोग प्रसाद भी रखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

Content Writer

Parminder Kaur