#Flag4SSR: सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सवाल- हमारे भाई के साथ क्या हुआ था?

9/15/2020 4:40:36 PM

मुंबई:दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे  3 महीने हो गए हैं। लेकिन उनके निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। आज भी सुशांत के चाहने वालों के लिए उन्हें भुला पाना फैंस और परिवार वालों के लिए बहुत मुश्किल है। वहीं भाई सुशांत को न्याय दिलाने बहन श्वेता सिंह कीर्ति संघर्ष कर रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत की तस्वीरें, वीडियो और उनसी जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं।

 

इसके साथ ही वह कई मुहिम भी चला रही हैं। हाल ही में श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर #Flag4SSR मुहिम में हिस्सा लेते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल पूछा है कि सुशांत के साथ क्या हुआ था।

श्वेता ने तिरंगे झंडे औरअमेरिका के फ्लैग के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां रहते हैं ... सच्चाई जानने के लिए हमारे दिल से खून बह रहा है। दुनियाभर में हर कोई सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहा है कि हमारे सुशांत के साथ क्या हुआ था? किस साजिश की वजह से हमारे चमकते स्टार की मौत हुई? यह न्याय के लिए वैश्विक आंदोलन है!

 

श्वेता के अलावा सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने भी एक्टर को याद कर एक ब्लॉग लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-मैं सुशांत की कुछ मीठी यादों को साझा करूंगा ताकि हम धीरे-धीरे ठीक हो जाएं मगर न्याय के लिए लड़ाई जारी रखें। कहने की जरूरत नहीं है, न्याय के लिए सुशांत के वाॅरियर्स का जो हमें समर्थन मिला है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं।

 

Smita Sharma