भाई सुशांत के बर्थडे से पहले श्वेता की फैंस से मार्मिक अपील, कहा- ''ऐसे सेलिब्रेट करना कि आत्मा को शांति मिले''

1/15/2021 10:13:01 AM

मुंबई: 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे पर है। अगर  सुशांत जिंदा होते तो यह उनका 35वां बर्थडे होता। सुशांत की मौत के बाद से ही बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई को न्याय दिलाने की कोशिशों में लगी हुई हैं।

वे भाई सुशांत से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सुशांत के फैंस को एकजुट रखने के लिए श्वेता कई मुहिम चलाती रहती हैं।

भाई सुशांत के आने वाले बर्थडे के लिए भी श्वेता ने फैंस से एक मुहिम में योगदान करने की अपील की।पहले उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे कि उन्हें सुशांत का जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट करना चाहिए। इस पर लोगों ने कई जवाब और सुझाव दिए। फिर श्वेता ने बताया कि सुशांत का बर्थडे कैसे मना रहे हैं। 

 

श्वेता ने पहले ट्वीट में लिखा-'हमें भाई का बर्थडे कैसे मनाना चाहिए, 21 जनवरी को जन्मदिन है... कोई सुझाव... #SushantBirthdayCelebration'

दूसरे ट्वीट में श्वेता ने लिखा- 'सुशांत के बर्थडे पर पर तीन लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद और उनकी (सुशांत) आत्मा के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। हम उनके जन्मदिन पर 15 मिनट के ग्लोबल मेडिटेशन सेशन का आयोजन भी कर सकते हैं।'


 

तीसरे ट्वीट में श्वेता ने लिखा- 'मैं उनके (सुशांत) गाने पर लोगों को परफॉर्म करते हुए और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देखना करूंगी। आइए उनकी लाइफ का जश्न मनाएं और प्यार और खुशी फैलाने में मदद करें। #SushantBirthdayCelebration'

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून, 2020 का निधन हो गया था। वह मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। इस मामले की पहले मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस  जांच कर रही थी। फिलहाल सुशांत केस में सीबीआई जांच कर रही है।

Smita Sharma