First Post: सुशांत को याद कर इमोशनल हुईं बड़ी बहन रूबी, यूजर बोला- लेटर मत लिखिए, प्लीज एक्शन लीजिए

8/4/2020 2:51:42 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने हो गए हैं। अपने लाडले की मौत पर घरवालों का दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है। सुशांत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने अपने भाई को लेकर अब तक कई ट्वीट्स कर चुकी हैं। सुशांत की बहनों में से एक श्वेता ही हैं जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। अब उनकी बड़ी बहन रूबी सिंह  का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जहां केवल एक ही तस्वीर नजर आ रही है।

रूबी सिंह के इस अकाउंट पर लगातार फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। रूबीने रक्षा-बंधन पर यह पहला पोस्ट किया है, जिसमें वह सुशांत के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सुशांत ने अपनी दीदी को अपनी बाहों में भर रखा है।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा-ऺभाई, हम अब तक इस बात को लेकर हैरान हैं और यकीन नहीं कर पा रहे कि तुम हमारे बीच नहीं हो। यह दर्द बहुत ही कष्टदाई है और जो खालीपन तुमने छोड़ा है वह इतना बड़ा है कि उसे बयां नहीं किया जा सकता। मेरे अमूल्य भाई, मेरी जान...मैं अब भी तुम्हें गुडबाय नहीं कह सकती। मैं हमारी यह पवित्र बॉन्डिंग अपने दिल में हमेशा बरकरार रखूंगी और आखिर तक जिंदा रहेगा। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, मैं साथ बिताए उन यादों पर हंसती और रोती रहूंगी। भाई, तुम हमेशा से मेरे लिए गर्व थे।' बता दें कि रूबी का यह पहला पोस्ट है और लगातार उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, कुछ लोगों को उनका यह पोस्ट पसंद नहीं आया है। 

 

एक यूजर ने लिखा- 'आप मुझे दुखी कर रही हैं। सुशांत के लिए ये लव लेटर लिखना बंद कीजिए और एक्शन लीजिए। सीबीआई और मुंबई पुलिस को पुश कीजिए ताकि वो कुछ करें। वो बहन कहां हैं, जो उनकी डेड बॉडी के पास थीं। उन्होंने साइन क्यों नहीं किया जब उनकी बॉडी को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। वो बहन कहां हैं?'


 

एक यूजर ने सवाल किया है- 'क्या यह वही हैं, जो उस दिन सुशांत की डेथ के दिन ब्लू टीशर्ट में संदीप के साथ थीं?'

 

एक अन्य यूजर ने लिखा- दी, आप सिर्फ एक बात बता दीजिए कि जब 8 जून को आप वहां थीं तो क्या दिशा की डेथ से पहले उनका फोन आया था या बाद में भी किसी का। आप जानती होंगी, सिर्फ उसी वजह से ये सब...प्लीज दी, सो नहीं पा रहा मैं।'

एक ने पूछा है- आप उन्हें 13 जून को छोड़ क्यों गईं, जब आपको मालूम था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं। यदि आप उनके साथ होतीं तो...।

रूबी के अकाउंट से केवल तीन लोगों को फॉलो किया गया है, जिसमें उनकी दोनों बहनें प्रियंका और श्वेता के अलावा सुशांत का अंकाउंट शामिल है। प्रियंका ने अपने परिवार के किसी भी सदस्य को फॉलो नहीं किया है और न ही सुशांत को लेकर कोई भी पोस्ट ही नजर आ रहा है।

Smita Sharma