मेरा भाई सुसाइड कर ही नहीं सकता... सुशांत की बहन प्रियंका सिंह का दावा, बोलीं- ''पंखे और बेड की हाइट देखकर ही समझ गई थी''

7/14/2022 9:48:26 AM

मुंबई. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को निधन हो गया था। एक्टर अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। एक्टर को इस दुनिया से गए 2 साल हो चुके हैं। अभी भी सुशांत का परिवार और फैंस उन्हें भुला नहीं पाए हैं। सभी आज भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सुशांत की मौत को सुसाइड का नाम भी दिया गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने दावा किया है कि उनका भाई सुसाइड नहीं कर सकता है।


प्रियंका सिंह ने कहा- 'वो अपने भाई को अच्छी तरह से जानती हैं, वो सुसाइड कर ही नहीं सकता। वो एक क्रिमिनल वकील हैं और जैसे ही उन्होंने अपने भाई का कमरा, पंखा और बेड की हाइट देखी, वो समझ गईं कि इतनी हाइट से सुसाइड हो ही नहीं सकता है। सुशांत की डेड बॉडी देखकर शंका हुई थी।'


प्रियंका ने कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा- 'सुशांत की मौत के बाद उसके भाई के घर को बदल दिया गया था। यहां तक कि उसकी मौत के बाद उसकी हाइट को भी गलत बताया गया। उस दिन जो हुआ, वो तो पूरी दुनिया देख रही है। जो पुलिस थी वहां पर, वो तो पिकनिक स्पॉट बना हुआ था। जब मैं वहां पहुंची रात को तो एक पीले रंग का टेप लगा हुआ था, जिसका मतलब है कि कोई वहां पर नहीं जा सकता। उस चीज को हटने में 7 से 9 दिन लगे और मैं वही थी।

प्रियंका ने आगे कहा- 'जब वो दरवाजा खुला, जब एजेंसी ने मुंबई पुलिस ने बोला कि अब आप जा सकते हैं, मैं उस रूम में पहली बार गई। मेरे भाई का घर चेंज किया गया था। मैं एक क्रिमिनल वकील हूं, मैंने बहुत सारे केस देखे हैं। मैंने फोटोज देखी हैं। जब कोई सुसाइड करता है तो आंखें बाहर आ जाती हैं या तो जुबान बाहर आ जाती है। बॉडी से पता लग जाता है कि क्या हुआ था।'


इसके अलावा प्रियंका ने कहा- 'जब मैं कमरे में गई तो मैंने वो छत देखी और फिर बेड देखा। इस बारे में ज्यादा सोचे बिना ही मैं झट से समझ गई नहीं! मेरा भाई कभी ऐसी जगह से लटक ही नहीं सकता। दोनों (बेड और फॉल सीलिंग) के बीच कोई दूरी नहीं थी। वो कह रहे थे कि कोई कपड़ा भी था। उसकी लेंथ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पॉसिबल ही नहीं था। बेड और पंखे के बीच उतनी भी हाइट नहीं थी, जितनी सुशांत की थी। उस दिन उसकी हाइट भी बदल दी गई थी। 6 फीट 183 सेंटीमीटर से कुछ और 5'10 या इससे भी कम। जब मैंने पहली बार क्राइम सीन देखा, मैंने कहा कि ये हो ही नहीं सकता।'

Content Writer

Parminder Kaur