भाई सुशांत पर बनी फिल्म से नाराज प्रियंका सिंह! गरजते हुईं बोलीं-मत लो सब्र का इम्तिहान वरना....

4/18/2021 8:52:11 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल का वक्त पूरा होने वाला है। लेकिन उन्हें खोने के गम से ना तो अभी तक उनके परिवार वाले ऊबर पाए हैं। परिवार के साथ फैंस भी सुशांत के जाने का गम भुला नहीं पाए हैं। फैंस आज भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं। तो वहीं इकलौते भाई को  खो चुकीं सुशांत की बहनें भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर करती रहती हैं।

बहनों के इमोशनल ट्वीट और पोस्ट बताते हैं कि चहेते गुलशन को खोने के सदमे से उनका परिवार आज भी बाहर नहीं आया है। वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ लोग सुशांत को लेकर बहसबाजी करते हैं, जिससे एक्टर के परिवार के जख्म फिर से हरे हो जाते हैं।

इसी बीच, सुशांत की बहन प्रियंका सिंह का गुस्सा उन लोगों पर फूटा जो उनकी परिवार की प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं, सुशांत की मौत को लेकर अमानवीयता दिखा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रियंका सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सख्त अंजाम भुगतने तक की धमकी दे दी है। प्रियंका ने साफ कहा है कि उनके परिवार के सब्र का इम्तिहान ना लिया जाए वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

 

प्रियंका ने अपने पहले ट्वीट में लिखा-'सबसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में एक अपूर्णीय क्षति हुई, जिसने सामूहिक चेतना को हिला दिया और बड़े पैमाने पर दु: ख पहुंचाया यह हमारे परिवार के सबसे प्रिय सदस्य के शोक का दर्द है, जो अभी भी गहरा है।'

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा-'और तथ्य यह है कि कुछ लोग हमारी वास्तविक हानि और दुःख का उपयोग अपने अजीबोगरीब उपद्रव को शांत करने के लिए कर सकते हैं। ऐसे लोगों को क्रिमिनल कहा जाना चाहिए।मैं यह साबित करने के लिए दूर तक जाऊंगी।'


भड़की सुशांत की बहने प्रियंका ने तीसरे ट्वीट में लिखा-'इस तरह के प्रयास न केवल हमारी निजता पर आक्रमण हैं, बल्कि हमारे प्रिय सुशांत ल्कि हमारे प्यारे सुशांत का नाम खराब करने और गलत तरह से पेश करना है। बल्कि ऐसे घृणित कार्य मानवता पर भी चोट करते हैं।'

हांलाकि प्रियंका ने अपने ट्वीट में ये ज़िक्र नहीं किया है, कि उनका ये गुस्सा किस्से पर फूटा है। लेकिन माना जा रहा है कि, प्रियंका ने अपनी ये कड़ी प्रतिक्रिया, सुशांत सिंह राजपूत की कहानी पर बन रही फिल्म 'न्याय द जस्टिस' को लेकर ज़ाहिर की है। हाल ही में, फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म में टीवी एक्टर जुबेर के खान और श्रेया शर्मा लीड रोल में हैं। 

कुछ समय पहले प्रियंका ने भाई सुशांत की याद में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- चांद को तुम्हारे साथ देखना हमेशा आनंद से भरा हुआ होता था। अब यह दिल के दर्द का स्त्रोत बन गया है. मुझे लगता है ये सुदंर चीजों की खुशी हमेशा बस ये ही होती है। सीबीआई से बहुत उम्मीदे हैं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma