सुशांत सिंह के ट्विटर में छिपे हैं कई गहरे राज, प्रोफाइल में जिसकी पेटिंग लगाई उसने भी किया था सुसाइड

6/15/2020 5:29:13 PM

मुंबई: रविवार की दोपहर सुशांत सिंह राजपूर की फैमिली और फैंस को एक झटका सा दे गई। हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखने वाले सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के किसी मनोवैज्ञानिक से इलाज करवा रहे थे। सुशांत के इस कदम से हर कोई हैरान है। वह पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहते थे।

PunjabKesari

उनके दिमाग में क्या चल रहा था इसका जवाब उनके साथ ही चला गया। सुसाइड करने से पहले सुशांत सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थी लेकिन 3 जून को उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपनी मां पर एक इमोशनल कविता लिखी थी। साथ ही उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। 

PunjabKesari

इसके अलावा उनके ट्विटर के कवर तस्वीर देखकर कर एक दिलचस्प फैक्ट सामने आया है। दरअसल सुशांत ने ट्विटर पर अपनी कवर पिक जो लगाई है वह मशहूर पेंटर विंसेट वैन गॉग ने बनाई थी। विंसेट खुद डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 'स्टारी नाइट' नाम की इस पेंटिंग को विंसेट ने साल 1889 में डिप्रेशन के इलाज के दौरान बनाया था। एक साल बाद 1890 में विंसेट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

PunjabKesari

उस वक्त वह सिर्फ 37 वर्ष के थे। 37 की उम्र में उन्होंने उथल-पुथल भरी जिंदगी, नौकरी, डिप्रेशन और अकलेपन के चलते सुसाइड किया था। इन 10 सालों में उन्होंने करीब 900 पेंटिंग्स और रेखाचित्र बनाए। ऐसा कहा जाता है कि उनकी पेटिंग्स का आज भी अर्थ निकालना मुश्किल है। 

PunjabKesari

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। वह कई डांस शो में भी हिस्सा लिया। फिल्म काय पो छे से उन्होंने बाॅलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

PunjabKesari

वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। सुशांत ने अपनी एक्टिंग से धोनी का किरदार निभाकर उसे अमर कर दिया था। सुशांत केदारनाथ, छिछोरे ,ड्राइव समेत कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अपने 7 साल के करियर में उन्होंने 11 फिल्मों में काम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News