किसानों का समर्थन करने पर सावधान इंडिया होस्ट सुशांत सिंह को मिली सजा!ट्विटर अकाउंट पर लगी रोक
2/1/2021 4:09:56 PM

मुंबई: 'सावधान इंडिया' के होस्ट और एक्टर सुशांत सिंह अक्सर सरकार के खिलाफ बुलंदी से अपनी आवाज रखते हैं। बीते कुछ महीनों से वे लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह ट्विटर अकाउंट पर किसानों के पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह के ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लग गई है।
उनके अकाउंट पर जाने पर लिखा आता है कि एक कानूनी मांग के जवाब में यह अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। वहीं जैसे ही सुशांत सिंह का ट्विटर अकाउंट पर रोक लगी तो उनके फैंस काफी खफा हो गए।
एक्टर के फैंस का मानना है कि यह सब सुशांत के किसानों का समर्थन करने की वजह से हुआ है। किसानों के समर्थन और सरकार का विरोध करने की वजह से सुशांत का ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई है। वे बिना किसी से खौफ खाए अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी कारण सुशांत के फैंस इसके पीछे सरकार का कदम मान रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को ट्विटर ने कई बड़े अकाउंट्स को सस्पेंड किया है या फिर उन पर अस्थाई रोक लगाई है। इनमें किसान एकता मोर्चा का अकाउंट भी शामिल है।
काम की बात करें तो सुशांत सिंह की गिनती बी-टाउन के पाॅपुलर स्टार्स में होती हैं। सुशांत ने सत्या, जोश, रक्त चरित्र, राम गोपाल वर्मा की आग और बेबी सहित कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा सुशांत सिंह धड़कन, विरुद्ध और सावधान इंडिया जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल