सुशांत केस:पटना SP को जबरन क्वारनटाइन में भेजने पर भड़की कंगना, कहा- यह क्या गुंडा राज है?

8/3/2020 6:32:23 PM

मुबंई. सुशांत केस को डेढ महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन यह केस खत्म होने का नाम ही नही ले रहा। हाल ही में पटना से एसपी विनय तिवारी को इस मामले की जांच करने के लिए भेजा गया। लेकिन बीएमसी ने उन्हें एक गेस्ट हाउस में क्वारनटाइन कर दिया। इस पर एक्ट्रेस कंगना रनोट भङक उठी।

PunjabKesari
कंगना रनोट की टीम ने ट्विटर पर लिखा है, "यह क्या है? गुंडा राज? हम इंडिया के पीएम से कहना चाहते हैं कि अगर हम सुशांत को मारने वालों को नहीं ढूंढ पाते हैं तो मुंबई में कोई भी आउटसाइडर सुरक्षित नहीं रह पाएगा। क्रिमिनल्स को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिल रहा है। कृपया दखल दीजिए और मामले को अपने हाथ में लीजिए।"

PunjabKesari
कंगना की टीम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय को लिखा है, विनय तिवारी को आईपीएस मेस में जाने की अनुमति नहीं दी गई और जबरदस्ती क्वारनटाइन कर दिया गया। क्योंकि मुंबई में पप्पू राज चल रहा है। सिर्फ नेपो माफिया ही लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं। महाराष्ट्र सीएम पर लानत है।"

PunjabKesari
सुशांत सुसाइड केस की जांच के लिए विनय तिवारी रविवार को पटना से मुंबई पहुंचे थे। इसके बाद  बीएमसी ने उनके हाथ पर क्वारनटाइन  की मुहर लगाते हुए उन्हें अगले आदेश तक एक घर में रहने को कहा है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी।
उन्होंने लिखा, ‘आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी पुलिस टीम का नेतृत्व करने के लिए ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन उन्हें रात 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारनटाइन  कर दिया। अनुरोध के बावजूद उनकी आईपीएस मेस में रहने की व्यवस्था नहीं की गई। अब उन्हें गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस पर महाराष्ट्र के डीजीपी से बात करूंगा।’

PunjabKesari
बीएमसी की ओर से इस मामले में सफाई देते हुए कहा गया, 'हमने सरकारी आदेशों का पालन करते हुए नियम के मुताबिक तिवारी को क्वारनटाइन  किया। अगर उनमें किसी तरह के कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो आने वाले समय में उनका टेस्ट करवाया जाएगा। राज्य सरकार ने 25 मई को आदेश जारी किया था। इसमें देश में कहीं से भी विमान यात्रा कर आने वाले लोगों के लिए नियम तय किए गए थे। तिवारी भी बिहार से विमान से मुंबई आए थे। लिहाजा उन पर भी यह नियम लागू होता है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News