रिया की FIR पर श्वेता सिंह का जवाब,कहा- ''झूठी एफआईआर हमें तोड़ नहीं सकती''

9/8/2020 10:30:55 AM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में अपने लिए बढ़ रही मुश्किलों को देखकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को एक्टर की बहन प्रियंका सिंह औऱ मीतू सिंह के खिलाफ बांद्रा पुलिस में केस दर्ज करवाया। वहीं अब रिया की इस हरकत पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह क्रीति का जवाब आ गया है।

PunjabKesari

श्वेता सिंह ने हाल ही में ट्वीट कर कहा कि 'झूठी एफआईआर' उन्हें तोड़ नहीं सकती।  उन्होंने लिखा-हमें कोई तोड़ नहीं सकता,निश्चित रूप से ये नकली एफआईआर नहीं!  वहीं सुशांत सिंह के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि रिया नेजांच को भटकाने लिए ये सब किया है। वह नहीं चाहती कि सुशांत के परिवार को इस मामले में न्याय मिले। 

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक रिया ने प्रियंका सिंह पर सुशांत को दवाएं देने के लिए 'गलत पर्चे' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रिया का यह भी आरोप है कि प्रियंका सिंह की ओर से उपलब्ध कराई गई दवाओं के सेवन के 5 दिन बाद सुशांत सिंह की मौत हो गई। रिया का कहना है कि इस मामले में राम मनोहर लोहिया के अस्पताल डॉक्टर तरुण कुमार, प्रियंका सिंह और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।

PunjabKesari

सुशांत केस की बात करें तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग रैकेट की जांच कर रहा है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती एवं सुशांत सिंह के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है जबकि रिया से पूछताछ जारी है। पूछताछ में शौविक एवं मिरांडा ने बताया है कि वे रिया के कहने पर ही ड्रग खरीदते थे। आज भी रिया घर से एनसीबी के ऑफिस के लिए निकल गई हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News