सुशांत सिंह के जीजा ने बनाया नेपोटिज्म को मापने वाला ‘नेपोमीटर’, आलिया की ''सड़क 2'' को बताया 98% नेपोटिस्टिक
7/2/2020 4:01:18 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पति विशाल कीर्ति का बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के प्रति गुस्सा फूट पड़ा है। बीते दिनों उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया था कि बॉलीवुड फिल्मों में नेपोटिज्म को मापने के लिए एक 'नेपोमीटर' का तैयार किया है। हाल ही में उन्होंने इस 'नेपोमीटर' का इस्तेमाल करते हुए आलिया-पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर पर निशाना साधा है।
विशाल कीर्ति ने आलिया और आदित्य रॉय कपूर की स्टारर फिल्म 'सड़क 2' को नेपोटिस्टिक बताया है औ इसे बॉयकॉट करने की अपील की है। नेपोमीटर के जरिए उन्होंने कहा,'फिल्म 'सड़क 2' 98% नेपोटिस्टिक है, क्योंकि इसकी पांच केटेगरी (निर्माता, लीड कलाकार, सहयोगी कलाकार, निर्देशक और लेखक) में से 4 के लोग नेपोटिज्म इंडस्ट्री में आए हैं। क्या आप इस फिल्म को देखना पसंद करेंगे?"
सुशांत सिंह के जीजा विशाल कीर्ति ने 25 जून को नेपोमीटर के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीटर पर बताया था,'अगर नेपोटिज्म के खिलाफ लड़ना है, तो जानकारी के साथ लड़ें। हम फिल्मों में मूल्यांकन उन फिल्मों में काम करने वाले क्रू के स्वतंत्र होने के आधार पर करेंगे। अगर नेपोमीटर का स्तर ऊंचा रहा, तो समझिए कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बॉयकॉट बहुत जल्द हो जाएगा।#Sadak2 is 98% Nepotistic. We rated it based on 5 categories, Producer, Lead Artists, Supporting Artists, Director & Writer. 4 out of 5 categories have Bollywood Family members. When #nepometer is high it’s time to #boycottbollywood
— nepometer (@nepometer) July 2, 2020
Will you watch this movie? Tell us in comments pic.twitter.com/LqZFhE6bk8
Which style would you prefer, tell us in the comments: 1, 2 or 3?#nepometer #boycottbollywoodnepotism #fightnepotism#nepotism #nepotisminbollywood pic.twitter.com/Ez31DOD8lb
— nepometer (@nepometer) June 28, 2020
बताते चलें हाल ही में 'सड़क 2' को डिज्नी हॉटस्टार की ने अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऐलान किया गया था। सिनेमाघर बंद होने के चलते ये फिल्म ऑनलाइन ही रिलीज की जाएगी। फिल्म की बात करें तो इसका प्रोडक्शन महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने मिलकर किया है और इसे डायरेक्ट भी खु्द महेश भट्ट ने ही किया है।