सुशांत ने बताई वजह आखिर क्यूं कृति को करते है इतना पसंद

5/30/2017 10:02:14 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की डेट करने की खबरें तो आए दिन अाती रहती है। मगर अब लगता है कि ये खबरें सच ही है क्यूंकि सुशांत ने हाल ही में बताया है कि वह कृति को क्यूं पसंद करते है। सुशांत बताते हैं, "हमारे बीच काफी सारी चीजें मेल खाती हैं। एक तो ये कि दोनों दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। दूसरा हम दोनों ही इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। हमारे पैशन की काफी हद तक एक हैं। हम फिल्म में अपना 100% देते हैं।

बता दें कि सुशांत और कृति के बीच फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के समय से लिंक-अप की खबरें सुनने में आ रही हैं।