सुशांत के फैन ने वैक्स स्टैचू बना एक्टर की दी श्रद्धांजलि,कहा- परिवार चाहेगा तो और बना दूंगा

9/18/2020 1:43:46 PM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भुला नही पाए हैं।फैंस किसी न किसी तरीके से उन्हें याद करते ही रहते हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहने वाले मूर्तिकार सुकांतो रॉय ने सुशांत का वैक्स स्टैचू बनाया है। सुशांत का वैक्स स्टैचू हूबहू सुशांत जैसा ही दिखाई दे रहा है। इसे देखने पर लगता है कि सुशांत खुद खड़े हैं।


मूर्तिकार सुकांतो रॉय ने बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की यह वैक्स स्टैचू बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मैं उन्हें बहुत पसंद करता था, उनका न होना दुखद है। मैंने उनकी मूर्ति म्यूजियम के लिए बनाई है। हालांकि अगर उनका परिवार चाहेगा तो मैं एक और बना दूंगा।


 सुकांतों ने आगे बताया कि लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम की तर्ज पर ही उन्होंने अपने घर में म्यूजियम बना रखा है, जहां पर वह मोम की प्रतिमाएं बनाकर रखते हैं। इसी म्यूजियम में वह सुशांत की प्रतिमा रखेगें।


इसके अलावा सुकांतो ने बताया गुरुवार को मूर्ति का अनावरण करके उसे म्यूजियम में रख दिया है। आम जनता के लिए म्यूजियम खुला रहेगा। कोई भी आकर सुशांत के मोम के स्टैचू को देख सकता है और उसके साथ तस्वीर खिंचवा सकता है।


बता दें सुकांतों के घर पर बने म्यूजियम में इससे पहले वह कई और प्रसिद्ध हस्तियों के स्टैचू बना चुके हैं। उनके म्यूजियम में अमिताभ बच्चन, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर के भी स्टैचू हैं।

Smita Sharma