कब्रिस्‍तान में अकेले एक रात बिताना था सुशांत सिंह राजपूत का सपना! डर से जीतना चाहता था एक्टर

6/25/2020 10:56:24 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई। सुशांत हमेशा हंसते-मुस्कुराते नजर आते थे। इसके साथ ही अपने डर को फेस करना भी जानते थे। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज और पोस्ट सामने आ रहे हैं, जो बताते हैं कि सुशांत को मुश्किलों का सामना करना अच्छे से आता है। सुशांत के सपनों की लिस्टसुशांत सिंह राजपूत के सपनों की लंबी लिस्ट थी।

PunjabKesari

वह अडवेंचर पसंद करने वाले जिंदादिल इंसान थे। वहीं फेसबुक पर साल 2018 में किया एक पोस्ट सुशांत की जिंदादिल को दिखाता भी है। इस पोस्ट में सुशांत ने लिखा-यह सपना मेरे बर्थडे वीक के लिए फिक्स है, जो कि एक महीने बाद है। उन्होंने लिखा था कि जब मैं बुरी तरह डर जाता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है।' सुशांत ने इसे अपने ड्रीम की लिस्ट में रखा था। हालांकि सुशांत ने यह अडवेंचरस काम किया था या नहीं इस बात की जानकारी नहीं है।

PunjabKesari

मौत से डरते थे सुशांत

एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने यह भी बताया था कि वह मौत से डरते हैं। उन्होंने कहा था कि मैं 3 घंटे के लिए भी सो जाता हूं तो मुझे नहीं पता होता कि मैं कौन हूं? ये न जान पाना कि आप कौन है काफी डरावना होता है। ऐसा शायद तब भी होता जब आप मर जाते हैं।

PunjabKesari

सुशांत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहा था। सुशांत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत के निधन की खबर के बाद से उनके फैंस सदमे में हैं। सुशांत जिंदादिल दिल थे, उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि वह आत्महत्या कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत डिप्रेशन में थे। उन्होंने किन परिस्थितियों में ऐसा किया पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लोग सुशांत के पुराने वीडियोज और तस्वीरें देखकर उन्हें याद कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News