Viral Videos:यूं भक्ति में डूबकर कृष्ण भजन गाते थे सुशांत, देखें बहनों संग एक्टर की मस्ती
8/15/2020 9:40:09 AM
मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने बीत गए हैं। इस मौके पर सुशांत के चाहने वाले अगल-अगल अंदाज में एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में सुशांत के कुछ वीडियोंज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ के ज़रिए उन लोगों को जवाब देने की कोशिश की गई है, जो बीते दिनों सुशांत और उनकी बहनों के साथ रिश्तों को लेकर तमाम तरह की बातें कर रहे थे। जो यह दावा कर रहे थे कि सुशांत अपनी बहनों से नाराज़ थे, उनसे दूर रहना चाहते थे। पहले वीडियो सुशांत बहन मीतू सिंह के साथ दिख रहे हैं।
वीडियो में सुशांत खुद गाड़ी चला रहे हैं, जबकि उनकी बहन नीतू सिंह उनकी बगल वाली सीट पर बैठी हैं। पीछे की सीट पर कुछ लोग बैठे दिख रहे हैं। इस वीडियो को सुशांत की बहन मीतू सिंह ने बनाया है, जिसमें वह सुशांत की तरफ कैमरा ले जाते हुए कहती हैं “हाय गुलशन”। वीडियो में देखकर साफ पता चला रहा है कि सुशांत कितने खुश हैं, वह इस लॉन्ग ड्राइव को कितना एंजाॅय कर रहे हैं। सामने आया ये वीडियो इसी साल जनवरी का है। जब सुशांत 21 जनवरी को अपना जन्मदिन अपनी बहनों के साथ सेलीब्रेट करने के लिए पंचकुला पहुंच गए थे।
भक्ति में डूबकर कृष्ण भजन गाते सुशांत
वीडियो में सुशांत श्री कृष्ण के भक्ति में डूबे ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ भजन गाते नजर आ रहे हैं। सुशांत के चेहरे पर सूरज की हल्की-हल्की धूप पड़ रही है। वह पूरी तरह से भक्ति में डूबे हैं और अपनी सुरीली आवाज़ में भजन गा रहे हैं। यह वीडियो सुशांत की बहन नीतू सिंह के घर का है। जब सुशांत अपना बर्थडे मनाने के लिए बहन के पास पहुंचे थे। घर के अंदर जगह-जगह गुब्बारे भी दिख रहे हैं।
बहनों संग सुशांत
तीसरे वीडियो में सुशांत अपनी बहनों संग मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो में उनकी बहन नीतू सिंह,नीतू संग और जीजा आपी सिंह दिख रहे हैं।
भांजे भांजी के साथ मामू सुशांत का मस्ती भरा अंदाज
बता दें कि इस दौरान उन्होंने अपनी चंडीगढ़ ट्रिप की जानकारी रिया चक्रवर्ती को भी नहीं होने दी थी। रिया को उनकी ट्रिप के बारे में पता ना चले इसलिए सुशांत खुद ही कार ड्राइव करके जाने का फैसला किया था। सामने आए इन वीडियोज में सुशांत बेहद खुश हैं, बहनों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। कहीं से भी ये नहीं लगा रहा है कि सुशांत बीमार हैं, परेशान हैं या फिर उनका उनकी बहनों के साथ किसी तरह का कोई मनमुटाव चल रहा है।