दोनों हाथों से लिखने में माहिर थे सुशांत सिंह राजपूत, यकीन न हो तो देखें Video

6/21/2020 12:15:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह ने 14 जून को दोपहर बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनके निधन के बाद उनके फैंस और करीबी सदमे में है और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर दोनों हाथों से लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं।


ये थ्रोबैक वीडियो ट्विटर पर सिद्धांत नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। वीडियो में सुशांत दोनों हाथों से लिखते हुए नजर आ रहे हैं और अंत में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें सुशांत सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी सीरियल्स से की थी। उन्हें सबसे  ज्यादा लोकप्रियता पवित्र रिश्ता सीरियल से मिली थी। वहीं फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी पहली मूवी  ‘काय पो छे !' थी। इसके बाद एक्टर  ‘शुद्ध देसी रोमांस', ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', ‘राबता', ‘केदारनाथ' और ‘सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों में नजर आएं।

 

Edited By

suman prajapati