सुशांत सिंह राजपूत अपना फ्लैट छोड़ गर्लफ्रेंड की बिल्डिंग में हुए शिफ्ट
11/14/2019 5:56:47 PM
बॉलीवुड तड़का डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती भले ही अपने आप को सिंगल कहते हैं, लेकिन उनकी पब्लिक अटेंडेंस और सीक्रेट हॉलिडेस कुछ और ही कहानी बयां करते हैं और ये नई खबर इस बात पर पक्की मुहर लगाएगी। सुशांत सिंह राजपूत अपनी बिल्डिंग (कैप्री हाइट्स) से बैग और सामान के साथ निकल कर रिया चक्रवर्ती के साथ उनके फ्लैट पहुंच गए हैं।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की बिल्डिंग के चौकीदार ने बताया कि एक्टर उनके पड़ोसियों की पार्टियों से परेशान हो जाते थे, जो लाउड म्यूजिक के साथ होती थीं।
कई बार, बिल्डिंग के चौकीदार ने उनसे मना किया, एल्कीन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके अलावा, सुशांत अपने घर से कुछ खुश नहीं थे।
लगभग एक सप्ताह पहले, सुशांत रिया के फ्लैट में ट्रांसफर हुए हैं, जो कि बांद्रा में है। यह घर भी सुशांत के पहले घर से ज्यादा दूर नहीं हैं। सुशांत का नाम सबसे पहले टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में आया था। बाद में, उन्होंने कृति सेनन को भी डेट किया।