सुशांत के जज्बातों को बखूबी से बयां करता है उनका ये पोस्ट, लिखा-''अपना ग़म ले के कहीं और न जाया जाये''

6/17/2020 5:33:07 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मजह 39 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर ने बीते रविवार को मुंबई मे अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया। सुशांत के निधन के बाद खबरें आई कि वह 6 महीने से डिप्रेशन में थे। हमेशा लोगों के सामने हंसते रहने वाले एक्टर के दिल मे कितना गम था यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट बयां करते हैं। सुशांत ने आज से करीब ठीक डेढ़ साल पहले एक ऐसा पोस्ट शेयर किया था जो उनके जज्बातों को बयां करता है।

 

 सुशांत ने पोस्ट में लिख दिया था- अपना गम ले के कहीं और न जाया जाए। हालांकि अस पोस्ट के लिए उन्होंने मशहूर हिन्दी और उर्दू कवि निदा फाज़ली की कविता का इस्तेमाल किया था। 10 दिसम्बर 2018 को किए पोस्ट पर उन्होंने अपनी इस तस्वीर के साथ अपने विचारों को बयां करने के लिए कवि निदा फाज़ली की कविता का सहारा लिया। सुशांत ने लिखा-'

अपना ग़म ले के कहीं और न जाया जाये
घर में बिखरी हुई चीज़ों को सजाया जाये

जिन चिराग़ों को हवाओं का कोई ख़ौफ नहीं
उन चिरागों को हवाओं से बचाया जाये

क्या हुआ शहर को कुछ भी तो नज़र आये कहीं
यूं किया जाये कभी खुद को रुलाया जाये

बाग़ में जाने के आदाब हुआ करते हैं
किसी तितली को न फूलों से उड़ाया जाये

खुदकुशी करने कि हिम्मत नहीं होती सब में
और कुछ दिन अभी औरों को सताया जाये

घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूं कर लें
किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाये

 

बता दें कि जब सुशांत ने ये पोस्ट लिखा थी तब साल 2018 के अंत में ही उनके और कृति सैनन के ब्रेकअप की भी काफी चर्चा थी। सुशांत के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से पहचान मिली थी। सुशांत ने फिल्म काई पोचे से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। सुशांत ने अपने छोटे से करियर में एम.एस धोनी,केदारनाथ, छिछोरे जैसी कई हिट फिल्में दीं। 

Smita Sharma