एक प्रोड्यूसर ने पूरी तरह खत्म कर दिया था सुशांत का करियर! एक्टर की लाइफ से जुड़ी ये बातें कर देंगी आपको हैरान

6/17/2020 11:03:30 AM

मुंबई: बॉलीवुुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सबको अंदर से हिला दिया। एक्टर ने रविवार 14 जून को अपनेे मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुशांत के इस कदम ने सबको हैरान कर दिया। हमेशा हंसने वाले इस एक्टर आखिर क्योंं ये कदम उठाने पर मजबूर हो गया ये सवाल हर किसी के जहन में है। वहीं सुशांत  के इस कदम ने बॉलीवुड को एक बार फिर कटघरे में ला दिया है। आज इस पैकेज में देखें सुशांत से जुड़े कुछ पहलू...

टीवी से शुरुआत कर बॉलीवुड में बजाया एक्टिंग का डंका

सुशांत इंडस्ट्री के सबसे दयालु और हंबल स्टार थे। उन्हें हमेशा ही हंसते मुस्कुराते देखा जाता था। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। उन्हें एकता के सीरियल पवित्र रिश्ता से काफी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म काई पोचे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एम एस धोनी, छिछोरे उनकी बेस्ट फिल्में थीं। इसके अलावा भी सुशांत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। 

बॉलीवुड ने कभी नहीं अपनाया

सुशांत को बॉलीवुड इंडस्ट्री ने कभी नहीं अपनाया। सुशांत एक ऐसे एक्टर  थे जिसनेे टीवी की दुनिया से बिना किसी पहचान से बॉलीवुड में जगह बनाई।

 

इंडस्ट्री में चलता है स्टार किड्स का सिक्का

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां  स्टार किड्स का सिक्का चलता है और सुशांत जैसे एक्टर्स काा मजाक उड़ता है। सुशांत के निधन के बाद ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैंं जो इस बात को साबित करते हैं।


बॉलीवुड में खुद को अकेला समझने लगे थे सुशांत

एक इंटरव्यू में सुशांत ने कहा था कि इंडस्ट्री ने उन्हें कभी अपना हिस्सा नहीं समझा। उन्होंने मुझे पार्टीज में बुलाना छोड़ दिया और मैं अपनेे आपको अकेला समझने लगा।

 

सभी बड़े प्रोड्क्शन्स नेे सुशांत का किया बायकॉट

समान खान,यशराज,करण जौहर,साजिद नाडिवाल जैसेे स्टार्स ने सुशांत का बायकॉट कर दिया। खबरें हैं कि सुशांत की फिल्म ड्राइव को बिना उन्हें बताए डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया था। 


 

छिछोरे जैसी हिट फिल्म केे बाद भी छीनी गईं फिल्में

छिछोरे जैसी हिट फिल्म देने के बाद सुशांत ने  फिल्में साइन की थीं लेकिन बाद में उनसे ये फिल्में ले ली गईं। इतना ही नहीं कई फ्लॉप फिल्मों को अवार्ड दिए गए पर छिछोरे जैसी फिल्म को साइड लाइन कर दिया गया।


रामलीला के लिए पहली पसंद सुशांत

खबरें हैं कि 'रामलीला' के लिए पहली पसंद सुशांत थे लेकिन उस समय सुशांत का यशराज के साथ कॉन्ट्ररैक्ट था। सुशांत यशराज के साथ फिल्म पानी पर काम कर रहे थे जिसके निर्देशक शेखर कपूर थे। यही कारण है कि भंसाली ने 'रामलीला'फिल्म रणवीर सिंंह को दे दी लेकिन यहां गैर करने वाली बात है कि उस वक्त खुद रणवीर का भी यशराज के साथ कॉन्ट्ररैक्ट था। इतना ही नहीं आदित्य चोपड़ा सुशांत को 'बेफिक्रे' में कास्ट करने वाले थे लेकिन बाद में ये फिल्म भी रणवीर को दे दी गई। सुशांत को फिल्म पानी की वजह से 12 फिल्मों से हाथ धोना पड़ा पर बाद में आदित्य ने लास्ट टाइम पर फिल्म 'पानी' से भी अपना हाथ खींच लिया।  खबरों की मानें तो इस फिल्म को भी रणवीर को दे दिया गया।

 

वहींं अब ये सब बातें बॉलीवुड के भाई भतीजावाद को प्रकट कर रही हैं। इसके अलावा कंगना रनौत,रवीना टंडन जैसे कई स्टार्स ने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड का काला सच सामने लाया है।

Smita Sharma