#1MonthofInjusticetoSSR: 1 महीने बाद भी सुशांत सुसाइड केस पर सीबीआई जांच न होने पर भड़के लोग

7/15/2020 2:58:02 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर भी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर सुशांत के सुसाइड मामले को सीबीआई को सौंपने की गुहार लगाई जा रही है। ना सिर्फ फैंस बल्कि कई बड़े स्टार्स सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हैं।

शेखर सुमन, रूपा गांगुली, अक्षय खन्ना, रतन राजपूत, तरुण खन्ना समेत कई स्टार्स हैं जो इसकी मांग कर रहे हैं। वहीं अब सुशांत के निधन को 1 महीना हो गया लेकिन अभी तक इस केस की कोई सीबीआई जांच नहीं हुई है।

केस की सीबीआई जांच न होने के कारण सुशांत के चाहने वाले काफी भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल साइट पर #1MonthofInjusticetoSSR नामक ट्रेंड चला दिया है। फैंस लोगों को इस ट्रेंड के साथ लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इस ट्रेंड के जरिए सुशांत के चाहने वाले सरकार को उनकी बात पर गौर फरमाने के लिए कह रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma