सुशांत के निधन के बाद बहन श्वेता सिंह ने उठाया बड़ा कदम, अपना फेसबुक प्रोफाइल किया लॉक

6/20/2020 10:18:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर दी है और प्रोफाइल से तस्वीर भी डिलीट कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपना फेसबुक पोस्ट भी डिलीट कर दिया है। गुरूवार तक श्वेता का अकाउंट एक्टिव था और शुक्रवार से उनके प्रोफाइल में उनके नाम के अलावा कोई पोस्ट नजर नहीं आ रहा।


बता दें जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया था, उस दिन उनकी बहन वहां शामिल नहीं हो पाई थीं, क्योंकि वो उस वक्त अमेरिका में थी।

18 जून को भारत लौटने पर उन्होंने बताया था कि वो अपने घर पटना लौट आई हैं और सुशांत के अस्थि विसर्जन की भी जानकारी दी थी। ये जानकारी उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए ही दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने उसे भी डिलीट कर दिया।


बता दें सुशांत सिंह राजपुत के सुसाइड करने के पीछे का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अभी भी इस मामले की जांच-पड़ताल चल रही है। गुरुवार के दिन सुशांत सिंह  की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पूछताछ की गई थी।

suman