चांद को देख प्रियंका सिंह को आई भाई सुशांत की याद, बोली-''तुम्हारे साथ इसे देखना आनंद भरा था पर अब ये दिल के दर्द को कुरेदने का स्रोत''

3/31/2021 12:09:13 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 9 महीने हो गए हैं। लेकिन आज भी उनका परिवार घर के इकलौते चिराग के निधन से उबर नहीं पाया है। सुशांत की बहनें अक्सर अपने इकलौते भाई को याद कर भावुक हो जाती हैं।

हाल ही में दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने चांद को देखते हुए उन्हें याद किया। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चांद की तस्वीर शेयर कर लिखा-'एसएसआर तुम्हारे साथ चांद को देखना हमेशा आश्चर्यजनक और आनंद भरा होता था।

अब यह दिल के दर्द को कुरेदने का स्रोत बन गया है और मैंने सोचा था कि खूबसूरत चीज हमेशा खुशी देती है। CBI पर उम्मीद है। बेसब्री से इंतजार है।'

बता दें कि रिया चक्रवर्ती के द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए बाम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया था लेकिन प्रियंका को राहत नहीं दी गई थी। इसके खिलाफ प्रियंका ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। जहां उनको झटका लगा था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए प्रियंका के खिलाफ हाईकोर्ट की बात को ही सही माना था।

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। CBI उनकी मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच कर रही है कि उन्होंने खुदकुशी की थी या फिर उनका मर्डर हुआ था। हर कोई सीबीआई जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा है। हर किसी की निगाह इस बात पर टिकी है कि आखिर सीबीआई इस मामले पर कब फैसला देगी

Content Writer

Smita Sharma