राखी सूनी कर गया ''गुलशन'': प्यार की डोर ना सही पर इस बार भाई सुशांत के लिए इंसाफ की कामना जरूर करेंगी बहनें

8/1/2020 5:34:47 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बेहद ही छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बाॅलीवुड ने एक उभरता सितारा खो दिया। सुशांत के दोस्तों ने अपना दोस्त खोया है। सुशांत के चाहने वालों ने अपना आइडल खोया है, लेकिन उस परिवार का क्यो जिसने अपना सबकुछ खो दिया। उस पिता का क्या जिसने अपने इकलौते सहारे को हमेशा के लिए खो दिया।

चार बहनों में इकलौते भाई जिसके लिए मां ने कई साल मन्नत मांगी, व्रत किए उस गुलशन के चले जाने का दुख सिर्फ उसका परिवार ही जान सकता है। अब उस  परिवार के पास खोने के लिए क्या बचा है।  सुशांत के जाने से परिवार पर क्या बीत रही है, इसको शायद वही महसूस कर सकता है जिसने अपने किसी बेहद करीबी को खोया हो। सुशांत के पिता और चारों बहनें इस वक्त सदमे में हैं। 

इस बार सूनी होगी बहनों की राखी 

वहीं हर रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा का वादा करने वाला भाई कैसे अपना वादा तोड़ गया ? कलाई पर भाई की लंबी उम्र के लिए राखी बांधने वाली बहनों की दुआएं भी किसी काम नहीं हैं। हर भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वादा करता है लेकिन इस बार सुशांत की बहने ऐसा नहीं कर पाएंगी। हर साल  सुशांत के हाथ में चार-चार राखियां बंधती थी लेकिन इस बार ना सुशांत होंगे और ना ही उनके कलाई पर कोई राखी होगी।

वैसे तो सुशांत अपनी बहनों से काफी दूर रहते थे लेकिन रक्षाबंधन वाले दिन सुशांत तक बहनों की राखी जरुर पहुंच जाती थी लेकिन इस बार ये सब नहीं होगा।  सुशांत के घर में इस बार सब सूना पड़ा है। अपनी बहनों का प्यारा, पिता का दुलारा, घर का चमकता सितारा अब डूब चुका है। सुशांत की बहनें उनके हाथ पर अपने प्यार की डोर तो नहीं बांध पाएंगे लेकिन वो उम्मीद कर रही हैं कि उनके भाई को इंसाफ जरूर मिल जाए।

सुशांत चार बहनों में इकलौते भाई थे उनकी सबसे बड़ी बहन श्वेता कीर्ति सिंह जो पति के साथ अनेरिका रहती है। सुशांत की दूसरी बहन मीतू सिंह जो मुंबई में ही रहती है। मीतू भी शादीशुदा हैं और अक्सर सुशांत से मिलने के लिए उनके घर जाती रहती थी। शांत की दो और बहने हैं जिनका नाम नीतू और प्रियंका है। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रियंका भी शादीशुदा है। चौथी बहन नीतू भी सुशांत के काफी करीब मानी जाती है। सुशांत सभी के लाडले थे। 

बता दें कुि सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने ब्रांद्रा वाले फ्लैंट में सुसाइड कर लिया था। सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। सुशांत के निधन के बाद से ही मुंबई पुलिस इस केस की जांच कर रही है। लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं अब एक्टर के पिता के.के. सिंह की तरफ से पटना में रेहा के खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद पटना पुलिस मुंबई आकर इस मामले की जांच कर रही है। 

 

Smita Sharma