सुशांत के फ्लैट पार्टनर सिद्धार्थ पिटानी ने दर्ज कराया बयान,खुल सकते हैं कई राज

6/22/2020 1:34:03 PM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को मुंबई पुलिस बेहद ही बारीकी से जांच रही हैं। बई पुलिस भी 3 अलग-अलग टीमें बनाकर गहनता से जांच में जुटी है। अब तक पुलिस ने सुशांत के परिवार के सदस्यों सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

वहीं अब सुशांत के करीबी दोस्त और उनके रूममेट रहे सिद्धार्थ पिटानी ने भी अपना बयान मुंबई पुलिस को दर्ज करा दिया है। हाल ही में सिद्धार्थ की बांद्रा पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते समय की तस्वीरें सामने आई हैं।

सिद्धार्थ पिटानी, सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपार्टमेंट शेयर करता था। उम्मीद है कि सिद्धार्थ के बयान के बाद सुशांत की मौत से जुड़े कई और राज बाहर आ सकेंगे।

सुशांत के निधन के बाद से ही बाॅलीवुड में  नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि उनको प्रोफैशनली काफी परेशान किया गया था जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। मामले में कई चर्चित लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर सुइसाइड कर लिया था। सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे।

Smita Sharma