भांजी मल्लिका सिंह को आई मामू सुशांत की याद, शेयर की इमोशनल पोस्ट

11/16/2020 1:41:51 PM

मुंबई. 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। सुशांत की मौत को 5 महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन उनका परिवार, दोस्त और फैंस इस दुख से उबर नही पाए हैं। सुशांत की फैमिली एक्टर को याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती ही रहती है। हाल ही में सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जो वायरल हो रही है।


मल्लिका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मामू सुशांत के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सुशांत ने मल्लिका को कंस कर पकड़ा हुआ है और दोनों कमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को स्टोरी में शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा-"भगवान ने आपको अपने पास रखा है। मैंने आपको अपने दिल में रखा है। 5 महीने" फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें 14 जून को सुशांत अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत को 5 महीने बीत चुके हैं। लेकिन एक्टर को इंसाफ नही मिला है। सुशांत का परिवार, दोस्त और फैंस न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

Parminder Kaur