द ग्रेट खली पर बनेगी फिल्म, बॉलीवुड के किस एक्टर को मिला रोल?

9/20/2017 7:05:25 PM

मुंबईः दुनिया में 'द' ग्रेट खली के नाम से फेमस हुए दिलीप सिंह राणा को आज हर कोई जानता है। खली का जन्म 27 अगस्त 1972 कोसिरमोर जिले के एक छोटे से गाँव घिरईन में हुआ था। खली समेत वे सात बहन भाई है। जिनमे से खली बचपन से ही तंदरुस्त शरीर के रहे है। खली शुरू से ही रेसलर बनना चाहते थे, और रेसलर बनने से पहले वह पंजाब पुलिस में काम करते थे।

अब खबरें आ रही हैं कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज पंजाबी रेसलर दिलीप सिंह राणा यानी ‘द ग्रेट खली’ के जीवन पर फिल्म बनाना चाहता है। इसे लेकर उन्होंने खली से राइट्स भी खरीद लिए हैं। फिल्म के लिए सबसे पहले उन्होंने लीड एक्टर की तलाश की और अब उन्हें अपनी पसंद का अभिनेता मिल भी गया है। हालांकि, अपने क्यूट फेस और सिक्स एब्स के लिए मशहूर ये एक्टर फिल्म में खली का किरदार निभाने के लिए राजी होगा या नहीं ये शायद कुछ दिनों बाद सामने आएगा।

वहीं कुछ फिल्म जानकारों का मानना है कि यदि सुशांत इस रोल को एक्सेप्ट कर भी लेते हैं तो उनके लिए स्क्रीन पर खली जैसा दिखना मुश्किल होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अच्छी हाईट होने के बावजूद सुशांत खली से डेढ़ फीट छोटे हैं। वहीं वजन के मामले में भी खली सुशांत से दोगुने हैं। ऐसे में वीएफएक्स का इस्तेमाल करके भी सुशांत को खली जैसा दिखाना आसान नहीं होगा।

बता दें खली का जन्म हिमाचल प्रदेश के धिराइना में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम ज्वाला राम और माता का नाम तांडी देवी है। 2002 में उन्होंने हरमिंदर कौर से शादी की थी। उनका शरीर काफी भारी-भरकम है। ये रेसलर 7 फीट 1 इंच का है। वजन करीब 157 किलो है। खबरों की मानें तो एक दिन की उनकी खुराक एक फैमिली की खुराक के बराबर है।