मदर्स डे पर एक बार फिर वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी पोस्ट, मां की तस्वीर शेयर कर लिखा था-''जल्द ही खत्म होने वाला यह जीवन''
5/9/2021 12:59:45 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। 14 जून 2020 को ये खबर आई थी कि सुशांत ने अपने बांद्रा वाले फ्लैट में सुसाइट कर लिया है। इस खबर के आने के बाद सब हैरान हो गए थे। हर किसी के मन में बस यही सवाल था कि आखिर हमेशा मुस्कुराने वाले सुशांत को ऐसा क्या गम था कि उन्होंने ये कदम उठाया। फैंस अभी तक एक्टर के जाने के गम से उभर नहीं पाए हैं।
शायद यही कारण है कि आज मदर्स डे के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट एक बार फिर से छाया हुआ है। सुशांत का ये आखिरी पोस्ट उनकी मां के नाम था। सुशांत सिंह राजपूत ने निधन से ठीक 10 दिन पहले 3 जून को अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार अपनी मां के लिए कुछ शब्द लिखे थे। सुशांत ने मां और अपनी तस्वीर का एक कोलाज शेयर कर लिखा था-'आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत #मां'
बता दें सुशांत की मां का देहांत साल 2002 में हुआ था। जब सुशांत 16 साल के थे, उसी वक्त उनकी मां चल बसी थी। वे अपनी मां के बहुत करीब थे। सुशांत कई बार सोशल मीडिया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं।
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके पिता की शिकायत के बाद इस मामले में जांच शुरू हुई। इस केस के चलते ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू कर दी थी। अभी तक इस मामले में सीबीआई जांच चल रही है और लोगों को उनकी जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अरुणाचल के एथलीटों को वीजा न मिलने पर खेल मंत्री का सख्त रूख, एशियाई खेलों के लिए चीन दौरा रद्द किया

Recommended News

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

पहली बार रखने जा रहे हैं Radha Ashtami का व्रत, तो जाने लें ये नियम

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन