बिहार के बेटे को श्रद्धांजलि: सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर उनके होमटाउन पूर्णि‍या की सड़क-चौक का नामकरण

7/11/2020 3:55:10 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग 1 महीना होने वाला है। सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर एक्टर को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सुशांत के निधन के बाद फैंस उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजल‍ि दे रहे थे।

इसी बीच सुशांत के होमटाउन पूर्ण‍िया में सड़क और चौक का नाम एक्टर के नाम पर रखा गया है।अब पूर्ण‍िया में वहां के नगर न‍िगम ने फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक रख दिया है।

इसके अलावा एक सड़क को भी सुशांत सिंह राजपूत पथ का नाम दिया गया है। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीर में पूर्ण‍िया की मेयर सविता देवी कार्य का उद्घाटन करती नजर आ रही हैं। फैंस ट्वीट कर सोशल मीड‍िया पर अपनी खुशी जता रहे हैं। उनका कहना है क‍ि ये सुशांत के नाम एक सच्ची श्रद्धांजल‍ि है। 

 

बता दें 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया। वहीं एक्टर के सुसाइड के बाद से ही बाद बॉलीवुड में नेपोट‍िज्म को लेकर भी काफी बहस चल रही है।

लोगों का कहना है कि सुशांत इंडस्ट्री में नेपोट‍िज्म का श‍िकार हुए। सोशल मीडिया पर लोग करण जौहर, आलिया भट्ट, महेश भट्ट, सलमान खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Smita Sharma