सुशांत केस: फरेंसिक टेस्ट वीडियो लीक होने से प्रशासन में मचा हड़कंप, वीडियो में जांच अधिकारी बोला-''हमारा इन्वेस्टिगेशन बर्बाद....

7/29/2020 12:50:59 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब डेढ़ महीना हो चुका है। हालांकि अभी तक मुंबई पुलिस सुशांत सुसाइड केस में कुछ खास जानकारी हासिल नहीं कर पाई वहीं मंगलवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ मंगलवार को FIR दर्ज करवा दी है। रेहा पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। एफआईआर की कॉपी लीक होने के बाद सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

इसी बीच सुशांत के फरेंसिक टेस्ट का लीक्ड वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, सुशांत की मौत के बाद उनकी डेड बॉडी की कई तस्वीरें और वीडियो लीक हुए थे। ये ऑनलाइन काफी वायरल रहे थे। अब फरेंसिक जांच का वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद से पूरे पुलिस प्रशासन में सनसनी मच गई है। इस वीडियो में किसी अफसर को कहते सुना जा सकता है कि ये वीडियो लीक न हो जाए वर्ना हमारी जांच बर्बाद हो जाएगी।हालांकि इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके तुरंत बाद ही मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच करना शुरू कर दी। मामले में पुलिस प्रफेशनल राइवलरी के ऐंगल से जांच कर रही है क्योंकि ऐसे आरोप है कि सुशांत के खिलाफ बॉलिवुड का एक ग्रुप कथित तौर पर साजिश कर रहा था।

Smita Sharma