सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट को ढाई साल बाद मिला नया किरायेदार, हर महीने देना होगा इतना किराया

1/5/2023 11:45:22 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, जिसके बाद उनका फ्लैट खाली पड़ा था। हालांकि, अब लगभग ढाई सालों बाद उनके खाली पड़े अपार्टमेंट को नया किरायेदार मिल गया है। एक रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने इसकी जानकारी दी है। 


मुंबई में एक रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने बताया कि कुछ महीने पहले फ्लैट के मालिक ने उनसे संपर्क किया था। एनआरआई मालिक को नया किरायेदार मिल गया है और जल्द ही फ्लैट किराए पर दे दिया जाएगा।  

 

रिपोर्ट के मुताबिक, अब एक शख्स इस फ्लैट को लेने के लिए तैयार हो गया है। वह इसके लिए 5 लाख रुपये महीना रेंट पर ले रहा है। इसके अलावा उसे 30 लाख रुपये सिक्योरिटी जमा करवानी होगी, जोकि 6 महीने की डिपॉजिट मनी होगी।

 


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित इस फ्लैट को तीन वर्षों के लिए खरीदा था। 14 जून 2020 को इस घर के बेडरूम में सुशांत की लाश  फांसी के फंदे से लटकती मिली थी।


एक्टर की मौत के ढाई साल बाद से ही यह फ्लैट खाली पड़ा था। कोई भी इस फ्लैट में रहने आने के लिए तैयार नहीं था। जिसे भी पता चलता कि इस फ्लैट में सुशांत ने सुसाइड किया था, वह खरीदने से मना कर दे। लेकिन अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को नया किराएदार मिल गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News