सुशांत के पिता का मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप, कहा-''40 दिन कुछ किया नहीं,अब मुजरिम भाग रहे हैं''

8/3/2020 6:29:17 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की पहेली सुलझने का नाम नहीं ले रही है। सुशांत के निधन के  45 दिनों बाद एक्टर के पिता ने रेहा चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए। वहीं अब इस मामले में पहली बार सुशांत के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। सुशांत का ये रिएक्शन मुंबई पुलिस की जांच पर आया है। उन्होंने कहा-'पहले 40 दिनों तक मुंबई पुलिस ने मामले की जांच नहीं की। अब मुजरिम भाग रहे हैं। जांच में बिहार पुलिस की मदद करें।'

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा- '25 फरवरी को ही हमने मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई थी। हमने कहा था कि सुशांत की जान को खतरा है लेकिन इसपर कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद 14 जून को ये हादसा हो गया। हम पुलिस पर कैसे विश्वास करें। के.के. सिंह ने कहा जब मैंने पुलिस को पहले ही कह दिया था कि मेरे बेटे की संगत ठीक नहीं है उसके साथ कोई हादसा हो जाएगा तो पुलिस ने मेरी बात क्यों नहीं सुनी।

PunjabKesari

इसके बाद मैंने बेटे के निधन के बाद मुंबई पुलिस को बोला कि 25 फरवरी की शिकायत में मैंने जिनका नाम लिया है उनपर एक्शन लें पर फिर भी कुछ नहीं हुआ। सुशांत के निधन के 40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की। इसके बाद मैं पटना गया वहां जाकर मैंने शिकायत दर्ज करवाई। पटना पुलिस इसके बाद एक्शन में आ गई।' 

PunjabKesari

बता दें कि बिहार पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन मुंबई पुलिस द्वारा पटना पुलिस को सहयोग नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं सुशांत के केस की जांच करने के लिए पटना से मुंबई पहुंचे एसपी विनय तिवारी को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News