हार्ट प्रॉब्लम के चलते हॉस्पिटल में एडमिट दिवंगत एक्टर सुशांत के पिता केके सिंह,सामने आई तस्वीर

12/20/2020 11:21:00 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लोग अभी तक भूल नहीं पाए हैं। वबीं इकलौते बेटे के लिए  इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे उनके पिता केके सिंह की तबीयत आजकल ठीक नहीं है।

केके सिंह को इन दिनों फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटलभर्ती हैं। उन्हें हार्ट की प्रॉब्लम बताई जा रही है। हालांकि उनकी कंडिशन अभी स्थिर है। हाल ही में हाॅस्पिटल से दिवंगत एक्टर के पिता की तस्वीर सामने आई हैं।

तस्वीर में सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और नीतू सिंह अपने पिता के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर में दोनों बहने के चेरहे पर एक मुस्कान देखने को मिल रही है। वहीं सुशांत के पिता हाॅस्पिटल बेड पर लेटे दिख रहे हैं 

इकलौते बेटे के जाने के गम से नहीं उभरा परिवार

सुशांत के परिवार में अब उनके पिता और उनकी 4 बहनें प्रियंका, नीतू, श्वेता और मीतू सिंह हैं। 6 महीने पहले केके सिंह ने अपने बेटे को खोया, जिसका गम से वो अभी कर नहीं उभर पाए है। आए दिन केके सिंह अपने बेटे को याद करते है। 

बता दें कि इसी साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत के पिता और परिवार का आरोप है कि उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और सुशांत के स्टाफ पर धोखाधड़ी करने के भी आरोप लगाए हैं। सुशांत की डेथ मिस्ट्री को सुलझाने के लिए यूं तो देश की बड़ी एजेंसियां लगी हुई हैं लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ। सुशांत केस में  ड्रग्स एंगल से जांच की गई थी जिसमे एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को आरोपी माना गया था।बीते दिनों 3 महीने जेल में रहने के बाद बीते दिनों शोविक चक्रवर्ती जमानत मिली। 

Smita Sharma