सुशांत की याद में फैंस ने लगाए पौधे, निधन के तीन महीने बाद पूरा करना चाहते हैं ये अधूरा सपना

9/13/2020 4:25:17 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से अलविदा कहे  14 सितंबर को तीन महीने हो जाएंगे। इतना समय बीत जाने के बाद भी फैंस सुशांत को भुला नहीं पा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका परिवार और फैंस उनकी हर एक ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं ताकि दिवंगत एक्टर की आत्मा को शांति मिल सके। यही वजह है जो आज यानि 13 सितंबर को सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए पेड़ लगाए जा रहे हैं। 

दरअसल, सुशांत अपने जीते जी 1000 पेड़ लगाना चाहते थे ताकि लोगों को ताजी ऑक्सीजन मिल सके लेकिन ऐसा न हो सका। उससे पहले ही सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। ऐसे में उनके फैंस किसी भी हालत में सुशां की इस आखिरी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं  तभी तो उन्होंने सुबह होते ही अपने घर में पौधे लगाने शुरु कर दिए। देखें तस्वीरें....

 

 

 

 

 

Smita Sharma