यूजर्स ने की सुशांत के लिए पद्मश्री पुरस्कार की मांग, ट्रेंड हुआ #PadmaShriForSushant

7/3/2021 10:57:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए चाहे 1 साल का समय हो गया लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें हर पल याद करते हैं। सुशांत के चाहने वाले आए दिन दिवंगत की याद में कोई ना कोई ट्रेंड चलाते  रहते हैं। वहीं अब सुशांत के फैंस  उनके लिए पद्मश्रीपुरस्‍कार की मांग कर रहे हैं। ट्व‍िटर पर पद्मश्री फॉर सुशांत हैशटैग चल रहा है।

कई फैंस ने पद्म पुरस्‍कारों की वेबसाइट padmaawards.gov.in पर जाकर सुशांत सिंह राजपूत के लिए नॉमिनेशन भी भरा है। फैंस नोमिनेशन भरने के स्‍क्रीन शॉट भी शेयर किए। शुक्रवार रात 11 बजकर 45 मिनट तक #PadmaShriForSushant के साथ 45.5 हजार से ज्‍यादा ट्वीट किए जा चुके थे।

पीएम मोदी से अपील 

इसके अलावा यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्‍वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी और भारत सरकार से इस बार सिनेमा जगत से बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत को पद्मश्री देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि  एक बेहतरीन एक्टर होने के नाते सुशांत पद्मश्री पुरस्‍कार के हकदार हैं। सरकार को इस बात उनका नाम सूची में शामिल करना चाहिए।  


बता दें कि सुशांत ने एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता में मानव देशमुख की भूमिका निभाई थी। साल 2011 में सुशांत को अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो चे मिल गई। बाद में एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, केदारनाथ, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग की थी।

14 जून 2020 की दोपहर सुशांत की असामयिक मृत्यु की खबर ने सबको चौंका दिया। कोई भी इस पर विश्वास नहीं कर सकता था। खबरें आईं थी सुशांत डिप्रेशन में थे और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  हालांकि उनके चाहने वाले और परिवार वालों का कहना है कि सुशांत का मर्डर हुआ है । फिलहाल सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma