डेढ़ महीने बाद भी सुशांत के निधन की गुत्थी न सुलझने पर भड़के फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #SushantDeathMystery

7/24/2020 12:24:28 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। सुशांत के निधन के बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में अभी तक कई लोगों से भी पूछताछ की जा चुकी है हालांकि डेढ महीने बाद भी वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। ऐसे में इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाले फैंस का गुस्सा अब सातवें आसमान पर जा पहुंचा है।

सुशांत के निधन के बाद उनकी आखिरी पलों की तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि उनकी हत्या हुई है और उसके बाद से सोशल मीडिया पर कई थ्योरी सामने आ चुकी है। 14 जुलाई को ही सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना बीता है और अभी तक मुंबई पुलिस के हाथ कोई भी अहम सुराग नहीं मिला है। सुशांत के फैंस आए दिन कई तरह के ट्रेंड इस्तेमाल कर सरकार का ध्यान इस केस की ओर खींच रहे हैँ। वहीं अब सोशल मीडिया पर सुशांत के चाहने वालों ने #SushantDeathMystery हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए मुंबई पुलिस से हजारों सवाल पूछ डाले है।

कई लोगों को कहना है कि मुंबई पुलिस दवाब में आकर सुशांतके कातिलों का पर्दाफाश नहीं कर रही है। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि सीबीआई जांच होने से पहले मुंबई पुलिस तमाम सबूतों को मिटाने में जुटी हुई है। देखें सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के ट्विट्स....

 

एक यूजर ने लिखा-'हमें पता है ये एक मर्डर हैं और उन्होंने बेहद ही बेरहमी से उनकी हत्या की। हम अंधे नहीं है। #SushantDeathMystery 

एक यूजर ने लिखा-' पुलिस सब जानती है पर वो हमें सच नहीं बता रही है। 

यूजर ने लिखा-फैंस कितना एफ्रट लगा रहे हैं अगर पुल्स भी इस मामले की अच्छे जांच करती तो कितना अच्छा होता है। इस मामले में अभी भी कई लिंक्स मिसिंग हैं। 

 

बता दें कि सुशांत के निधन के बाद फॉरेन्सिक रिपोर्ट का देरी से आने की वजह से भी कई लोगों ने मुंबई पुलिस पर शक जाहिर किया है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के कमरे की दूसरी चाभी खो जाना और सीसीटीवी कैमरा का एक दिन पहले ही बंद हो जाना इस मामले को और भी उलझा चुका है। मुंबई पुलिस द्वारा किए गए सभी दावों को सुशांत के फैंस मानने से इंकार कर रहे हैं।

 

Smita Sharma