फैंस ने सुशांत के लिए उठाई इंसाफ की आवाज, लोगों का सवाल-'मौत से पहले ही एक्टर का विकिपीडिया कैसे हुआ

7/1/2020 11:39:26 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले आए दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। एक तरफ कुछ लोगों कह रहे हैं कि नेपोटिज्म से तंग आकर सुशांत ने सुसाइड किया। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि एक्टर ने सुसाइड किया ही नहीं। आरोप है कि सुशांत सिंह की हत्या हुई है।

PunjabKesari

अब इस मामले में सीबीआई जांच की मांग होने लगी है। लोगों ने सोशल मीडिया पर अब तक कई तरह के सवाल उठाए हैं।  इसी को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने एक नया सवाल पुलिस और सरकार के सामने खड़ा किया है।

PunjabKesari

 

सोशल मीडिया पर लोगों का आरोप है कि 14 जून की सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच ही सुशांत के विकिपीडिया पेज पर यह अपडेट कर दिया गया था कि उन्होंने सुसाइड कर लिया है।

PunjabKesari

जबकि सुशांत के सुसाइड की खबर 14 जून को दोपहर 1 बजे के बाद बाहर आई। सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर वह आईपी एड्रेस भी शेयर कर रहे हैं। जिनके जरिए कथित तौर पर सुशांत की मौत वाली सुबह को ही उनका विकिपीडिया पेज अपडेट किया गया।  

PunjabKesari

लोग ही नहीं कई स्टार्स भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। एक्टर शेखर सुमन ने भी इस मांग का समर्थन किया है। सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच को लेकर शेखर सुमन एक ऑनलाइन फोरम बनाने के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की तैयारी में हैं।

PunjabKesari

वहीं आम लोगों ने ट्विटर पर सुशांत को न्याय दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। देश के गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। ट्विटर पर टॉप 3 में #AmitShahDoJusticeForSSR ट्रेंड कर रहा है।

सुशांत ने अपने मुंबई के फ्लैट में सुसाइड किया था। सुशांत के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल मामले में जांच चल रही है और अब तक 27 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News