सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद भड़के लोगों की सलमान के खिलाफ नारेबाजी, बीइंग ह्यूमन स्टोर से उतरवाए पोस्टर !

6/19/2020 11:12:02 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद से लोगों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। सुशांत के आत्महत्या करने के बाद करण जौहर,सलमान खान और  कई  स्टार्स पर लोग अपनाा गुस्सा निकाल रहे हैं। लोगों का मानना है कि सुशांत ने इंडस्ट्री में फैले भाई-भतीजावाज से परेशान होकर सुसाइ़ड किया। सुशांत की मौत के बाद राजधानी पटना में काफी उबाल है।

PunjabKesari

हाल ही लोगों ने बिहार के पटना शहर में सलमान खान के Being Human स्टोर पर अपना गुस्सा दिखाया। लोगों ने कहा सलमान के पोस्टर स्टोर से हटाए। जिसके बाद स्टोर से सलमान के पोस्टर को हटा दिया गया।

PunjabKesari

सुशांत की आत्महत्या के बाद अब देश में नागरिकों का गुस्सा आक्रामक रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो बांद्रा का बताया जा रहा है। 

PunjabKesari

बता दें कि सलमान खान और करण जौहर बीते तीन दिनों से लोगों के निशाने पर हैं। फैंस का आरोप है कि सलमान और करण ने सुशांत का करियर खराब किया था। उसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बिहार में लोग सलमान-करण से इतने नाराज है कि वहां उनका पुतला भी फूंका जा चुका है। सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। उनके आत्महत्या से बिहार में काफी गुस्सा है।

PunjabKesari

इसके अलावा मुजफ्फरपुर ने सलमान खान, एकता कपूर, करण जौहर, संजय लीला भंसाली समेत 8 प्रोडक्शन हाउसेस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं हाल ही में पटना में भी सलमान खान और करण जौहर के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News