सलमान पर उतरा सुशांत के फैंस का गुस्सा, इंस्टा पर लोगों ने भाईजान को किया अनफाॅलो

6/18/2020 1:10:08 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह के सुसाइड के बाद इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई हैं। इंडस्ट्री में अब एक बार फिर Nepotism के मुद्दे ने आग पकड़ ली है। वहीं सुशांत के फैंस का गुस्सा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए इल्जाम लगा रहे है कि पटना जैसे छोटे शहरे से आए छोटे शहर के सुशांत को बॉलीवुड में गुटबाज़ी के शिकार हो गए। नेपोटिज्म और भाई-भतीजावाद की वजह से सुशांत को 6 फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ा, जिसकी वजह से वह लगातार डिप्रेशन का शिकार हो गए।

इन सभी कारणों की वजह से सुशांत के लाखों फैंस का गुस्सा करण जौहर, आलिया भट्ट, सलमान खान जैसे स्टार्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पटना में सलमान खान और करण जौहर का पुतला भी फूंका गया था। इतना ही नहीं सुशांत का गुस्सा इतना बढ़ गया कि सलमान की सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी को भी इसकी चपेट में आ गई।

सूत्रों के मुताबिक सलमान के इंस्टाग्राम अकाउंट में उनके फॉलोअर्स की गिनती में तेजी से कमी आ रही है। लोगों ने उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो करना शुरु कर दिया है। दरअसल,इंस्टाग्राम पर सलमान को पहले 34 मिलियन  फैंस फॉलो कर रहे थे, लेकिन अब उनके फॉलोअर्स की गिनती 33.8 मिलियन रह गई है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम भी चलाई है, जिसमें लोगों से बॉलीवुड के इन स्टार्स को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की बात की जा रही है।इससे पहले ट्विटर पर #JusticeForSushantSinghRajput और #Karanjohargang भी ट्रैंड कर रहे थे।बता दें कि कुछ हफ्ते पहले सलमान के फॉलोअर्स की संख्या ने 30 मिलियन पार हुई थ। इस बात की खुशी उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें वह अपने फॉलोअर्स को हाथ जोड़कर और सलाम करते हुए शुक्रिया अदा कर रहे थे।

Smita Sharma