सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने बिहार में किया सुसाइड, एक्टर की मौत की खबर से सदमे में था छात्र

6/17/2020 9:30:37 AM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हर कोई सदमे में है। एक्टर ने रविवार को अपने घर में सुसाइड कर लिया। उनका शव घर में पंखे से लटका मिला था। उनकी अचानक मौत से इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक हैरान है। किसी को यकीन नहीं आ रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या कर इस दुनिया को अलिवदा कह दिया। वहीं अब बिहार से एक और दुखद खबर सामने आई है। बिहार में सुशांत का एक फैन एक्टर की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर पाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैन ने भी सुशांत की तरह फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। यह घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि, मृतक बार-बार कहता था-'सुशांत मर नहीं सकते है। जानकारी के लिए बता दें कि 34 साल के सुशांत भी बिहार के रहने वाले थे। उनका होमटाउन पटना था।

बता दें कि अभी सुशांत के परिवार वाले एक्टर की मौत से उबर भी नहीं पाए थे कि एक और गम का पहाड़ टूट गया। सुशांत की मौत के बाद सोमवार को उनकी भाभी सुधा देवी का भी निधन हो गया। उनकी भाभी का निधन तब हुआ जब सुशांत का मुंबई में अंतिम संस्कार हो रहा था।

सुधा देवी सुशांत के कजिन भाई की पत्नी थीं। वह बिहार के पूर्णिया जिले के मलडीहा जिले में रहती थीं। सुशांत की भाभी ने उनके निधन के बाद से ही खाना-पीना छोड़ दिया था। वह लंबे समय से बीमार थी और वर की मौत की खबर सुनकर उनकी हालत ज्यादा बिगड़ती चली गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। 

Smita Sharma