Prayer Meet: सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन, दर्द बांटने पहुंची कई हस्तियां
6/22/2020 12:03:44 PM
मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 हफ्ता हो गया है। सुशांत ने 14 जून को महज 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत ने मुंबई में अपने अपार्टमेंट में फांसी पर लगाकर सुसाइड किया था। 15 जून को मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का सुशांत का परिवार पटना से मुंबई अंतिम संस्कार के लिए आया था।
अंतिम विदाई के वक्त उनके पिता केके सिंह, बहनें, बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, निर्देशक अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन मौजूद थे।
वहीं अब सुशांत के परिवार ने रविवार को पटना स्थित घर पर शोक सभा (प्रेयर मीट) का आयोजन किया। इस प्रार्थना सभी में करीबी रिश्तेदारों ने ही शिरकत की। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
इस मौके पर कई भोजपुरी कलाकारों के अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जैसे कई नेता भी पहुंचे और इन सबने परिवार वालों का दर्द बांटने की कोशिश की।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से हर कोई हैरान है। किसी को यकीन नहीं आ रहा कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। मुंबई पुलिस एक्टर के सुसाइड मामले की जांच कर रही हैं। का की बात करें तो सुशांत को बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'छिछोरे' में देखा गया था।