एक्स बॉयफ्रेंड के सपनों को साकार करने में अंकिता की पहल, सुशांत की याद में घर पर लगाए पौधे

9/13/2020 12:29:36 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत काफी जिंदादिल इंसान थे। सुशांत हमेशा ही अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक लिस्ट बनाया करते थे। सुशांत ने अपने जीते जी 50 सपने दिखे थे, जो अब अधूरे रह गए हैं। लेकिन अब उनके परिवार और फैंस ने उनके बचे हुए हर एक सपने को पूरा करने की शुरुआत कर दी है।

सुशांत के चाहने वाले उनके हरेक सपने को पूरा करना चाहते हैं यहीं वजह है कि वे एक्टर की बहन द्वारा चलाई मुहिम #Plant4SSR' में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। फैंस के अलावा सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए वृक्षारोपण किया है। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।  

तस्वीरें शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा- 'हाच्ची और मम्मा (अंकिता लोखंडे)...लगभग हर चीज में मेरा पार्टनर..अब पौधे लगा रहे हैं। उसके सपने को पूरा करके उसे याद करने का यह हमारा तरीका है। #plants4SSR।'अंकिता लोखंडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 

बता हें कि सुशांत के लिए न्याय की लड़ाई में एक्टर के परिवार के साथ डटकर खड़ीं अंकिता लोखंडे को क्या-क्या नहीं सुनना पड़ रहा। फरहान अख्तर की मंगेतर शिबानी दांडेकर ने तो यह तक कह दिया था कि अंकिता 2 सेकंड के फेम के लिए रिया चक्रवर्ती को टारगेट कर रही हैं। लेकिन अंकिता ने इस तरह के आरोपों से खुद को टूटने नहीं दिया और खुद पर लग रहे तमाम आरोपों का कड़ा जवाब दिया।

 

Smita Sharma