न्याय:द जस्टिस: फिर आपकी आंखों के सामने घूमेगा सुशांत सुसाइड, SSR फैंस के जख्मों को कुरेदेगी दिवंगत पर बनीं फिल्म

4/13/2021 4:20:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की अनसुलझी कहानी पर बनी फिल्म 'न्याय : द जस्टिस' का टीजर हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का किरदार जुबेर निभा रहे हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती के किरदार में श्रेया हैं।

फिल्म की कहानी सुशांत की मौत कैसे हुई इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है। फिल्म का टीजर 58 सेकंड का है। शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में होती है।

टीजर की शुरुआत फेमस एक्टर महिंदर सिंह के सुसाइड न्यूज से होती है, जो अपने घर पर आत्महत्या कर लेता है। इसके बाद जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है दर्शकों को सुशांत सिंह का पूरा केस आंख के आगे घूमता नजर आएगा।

किस तरह से सुशांत केस में भारत की 3 सबसे बड़ी जांच एजेंसियां का साथ में काम करना और पता लगाना की एक्टर ने आखिर क्यों आत्महत्या की?  

फिल्म में अमन वर्मा ईडी प्रमुख के रुप में नजर आएंगे, सुशांत के पिता के रूप में असरानी, एनसीबी के प्रमुख के रुप में शक्ति कपूर नजर आएंगे और महेंद्र के पिता के वकील के रुप में अनंत जोग नजर आएंगे।

मुंबई के कमिश्नर के रूप में अनवर फतेहण और सीबीआई चीफ का किरदार सुधा चंद्रन निभा रही हैं। फिल्म को 11 जून को सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए रिलीज किया जाएगा। 

Content Writer

Smita Sharma