कीमती यादें: बहन श्वेता के संगीत में जमकर नाचे थे सुशांत, देखें दिवंगत एक्टर की ये अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें

9/25/2020 12:18:39 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 मुंबई में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।सुशांत ने सुसाइड किया था या उनका मर्डर हुआ इसकी जांच अभी तक हो रही है।  सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस केस की जांच कर रही हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह आए दिन भाई के लिए न्याय की गुहार लगा रही है।

इसके साथ ही वह लोगों के साथ दिवंगत एक्टर की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में श्वेता ने अपनी संगीत की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह भाई भाई सुशांत संग डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

सुशांत की बहन ने भाई की इन यादों को 'कीमती' बताया है। तस्वीरों में सुशांत व्हाइट शर्ट में फॉर्मल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। श्वेता ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा-'कीमती यादें।' 

इससे पहले  सुशांत की बहन ने एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में वह फैंस से 7 सितंबर को #Sushant Earth Day सेलिब्रेट करने की गुजारिश की। श्वेता ने लिखा-'सुशांत की खूबसूरत यादों के साथ, चलिए एक जुट होते हैं और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हैं। क्या आप लोगों को लगता है कि हम ऐसा कर सकते हैं।#SushantEarthDay।' वीडियो के जरिए श्वेता ने सुशांत के फैंस से निवेदन किया है कि वह 27 सितंबर को 15 मिनट के लाइट ऑफ कर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच दीया या कैंडल जलाएं। 

 

 

 

सुशांत केस की बात करें तो इस मामले में इन दिनों ड्रग को लेकर जांच हो रही है। सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया था। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और स्टाफ मैंबर दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सबकी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर, 2020 तक बढ़ा दी गई है। वहीं ड्रग एंगल को लेकर एनसीबी ने सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा है क्योंकि उनके नाम अलग-अलग व्हाट्सएप चैट में सामने आए थे।

Smita Sharma